मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर को आधे दिन का शासकीय अवकाश घोषित

मध्यप्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर को सभी शासकीय कार्यालयों में अपरान्ह आधे दिवस का शासकीय अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर को सभी शासकीय कार्यालयों में अपरान्ह आधे दिवस का शासकीय अवकाश रहेगा, जिससे शासकीय कर्मचारी भी मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर की शाम को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।