स्वास्थ्य विभाग भेजे गए आईएएस आकाश त्रिपाठी, इन्हें मिली MPPMCL की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार 31 अगस्त को अनेक आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। इनमें मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के एमडी आकाश त्रिपाठी को स्वास्थ्य विभाग का आयुक्त बनाया गया है।

हालांकि आकाश त्रिपाठी पहले से ही स्वास्थ्य विभाग का कामकाज देख रहे थे, वहीं अब उन्हें पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार जबलपुर कलेक्टर और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी रह चुके विवेक कुमार पोरवाल को मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी का नया एमडी बनाया गया है।