अंतर क्षेत्रीय विद्युत कुश्ती प्रतियोगिता: पांच स्वर्ण पदक जीतकर जबलपुर रीजन बना विजेता

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में  20 से 21 अक्टूबर 2022 तक उज्जैन में आयोजित अंतरक्षेत्रीय विद्युत कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र की टीम ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान अर्जित किया।

जबलपुर क्षेत्र की टीम ने 10 भार वर्गो में से 5 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक तथा 1 कास्य पदक हासिल किए। 57 किलोग्राम वर्ग में जबलपुर के मनोज अरिवार, 61 किलोग्राम वर्ग में नरबद काछी, 65 किलोग्राम वर्ग में दुर्गेश मिश्रा, 70 किलोग्राम वर्ग में ईश्वर सिंह बालाघाट एवं 79 किलोग्राम वर्ग में शंकरराव ठाकरे छिंदवाडा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। लल्लूराम यादव एवं काशीराम काछी को रजत पदक तथा पिंटू यादव को कांस्य पदक प्राप्त हुए।

जबलपुर क्षेत्र की विजेता टीम की सफलता पर आयोजित सम्मान समारोह में अरविंद चौबे मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी तथा आगामी माह में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विद्युत कुश्ती प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।