एमपी सरकार ने किया 10 लाख कर्मचारियों के साथ छलावा नहीं खुल रही IFMS विन्डो

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संरक्षक योगेन्द्र दुबे जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश के करीबन दस लाख कर्मचारियों को 2020 की वेतन वृद्धि के 6 माह के एरियर्स की राशि का भुगतान नवम्बर 2021 में करने के प्रदेश सरकार ने आदेश 22 अक्टूबर 2021को जारी कर दिये थे।

लेकिन कर्मचारियों को एरियर्स की राशि का भुगतान आज तक भी नहीं किया गया, क्योंकि आईएफएमएस विन्डो ही नहीं खुल रही है। एक कर्मचारी को करीबन 7 से 10 हजार रूपये एरियर्स मिलना था। उम्मीद लगाये बैठे कर्मचारी की दीपावली की खुशी अधूरी रह गई।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, नरेश शुक्ला, मुकेश चतुर्वेदी, संतोष मिश्रा, रविकांत दहायत, अजय दुबे, योगेश चौधरी, प्रशांत सोंधिया, विश्वदीप पटैरिया, संजय गुजराल, प्रदीप पटैल, देव दोनेरिया, धीरेन्द्र सिंह, मुकेश मरकाम, योगेन्द्र मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री, चंदू जाउलकर, मुकेश मिश्रा, संतोष दुबे ने कर्मचारियों के साथ किये गये छलावे की घोर निंदा की है। मोर्चा पदाधिकारियों ने तत्काल सरकार द्वारा घोषित 6 माह के एरियर्स की राशि का भुगतान किये जाने की मांग की है।