MP News: मेडिकल कर्मचारियों के साथ पदोन्नति के नाम पर धोखा, 8 मार्च से होगा चरणबद्ध आंदोलन

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ विभागीय समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर में संस्था द्वारा पदोन्नति वाले पदों में पूर्व की भांति स्थानी कर्मचारियों की योग्यता एवं वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत किए जाने हेतु सहायक ग्रेड 3 के पदों हेतु भृत्य पद की अनिवार्यता समाप्त कर, सभी पदों के कर्मचारियों को समान रूप से अवसर प्रदान करने तथा कर्मचारियों की कंटनजेंसी समाप्त करने जैसी समस्याओं के निराकरण के लिए संस्था के अधिष्ठाता को ज्ञापन दिया था।

किंतु समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर विवश होकर संघ द्वारा कर्मचारी हित में 5 चरणों में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जिसके प्रथम चरण में 8 मार्च 2022 को काली पट्टी बांधकर, दूसरे चरण में 1 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन, तृतीय चरण में जिले के नेतृत्व में अधिष्ठाता कार्यालय का घेराव, चतुर्थ चरण में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश एवं पांचवें चरण में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाना प्रस्तावित है।

संघ के कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष विपिन पीपरे, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र राय, जिला महामंत्री सुरेश बाल्मिक, जिला सचिव समर सिंह ठाकुर, मार्गरेट जोसेफ, राम नरेश पटेल, देवेंद्र अहिरवार, सोम सिंह उद्दी, विकास डेहरिया, सुनील पाठक एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा आंदोलन को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।