MP News: जिस पद में भर्ती उसी पद से रिटायर, 35 वर्ष की नौकरी में नहीं मिली एक भी पदोन्नति

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, अटल उपाध्याय ने बताया है कि अनेक विभागों में पदस्थ लिपिकों को 35 वर्ष की नौकरी में एक भी प्रमोशन नहीं दिए गए हैं, लिपिक जिस पद में भर्ती हुए उसी पद से रिटायर हो गए, आज भी सहायक ग्रेड-3 को पदोन्नत नहीं किया जा रहा।

पदोन्नति न होने के कारण रिटायरमेंट के समय लिपिकों को या उनके निधन के पश्चात उनके  परिजनों को  पेंशन, ग्रेच्यूटी, अवकाश नगदीकरण में भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। लिपिकों को मात्र क्रमोन्नति से ही कुछ लाभ दिया जा रहा है। चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ भी लिपिकों को नहीं दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, देव दोनेरिया, विश्वदीप पटेरिया, मुकेश चतुर्वेदी, प्रशांत सोंधिया, रविकांत दहायत, नरेश शुक्ला, योगेश चौधरी, संजय गुजराल, अजय दुबे, एसके वांदिल, योगेन्द्र मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप पटैल, मुकेश मरकाम, आशुतोष तिवारी, रजनीश पांडेय, नरेंद्र सेन, नेतराम झारिया, चंदू जाउलकर, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पांडेय ने समस्त विभागों के लिपिकों को  पदोन्नति दिए जाने  की माँग की है।