Friday, October 18, 2024
Homeमध्यप्रदेशMPEBTKS ने भाजपा विधायक को मांगपत्र सौंपकर की भारतीय जनता पार्टी के...

MPEBTKS ने भाजपा विधायक को मांगपत्र सौंपकर की भारतीय जनता पार्टी के जन संकल्प को पूरा करने की मांग

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में जबलपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी को उनके सिविल लाइन स्थित कार्यालय में तकनीकी कर्मचारी संघ पदाधिकारियों के द्वारा 3 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया।

मांगपत्र में उनको अवगत कराया है कि मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की सभी उत्तरवर्ती कंपनियों में लगभग 30,000 आउटसोर्स कर्मचारी ठेकेदार के द्वारा रखे गए हैं। जिनके साथ मानव अधिकारों का हनन करते हुए शोषण किया जा रहा है। आउटसोर्स कर्मियों को अवकाश नहीं दिया जा रहा है, साथ ही श्रम नियमों की अवहेलना की जा रही है।

संघ द्वारा मुख्य रूप से तीन सूत्रीय मांग की गई है कि आउटसोर्स कर्मियों का विद्युत कंपनी में संविलियन कर मानव संसाधन नीति का निर्माण किया जावे तथा विद्युत मंडल में ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाये। भारतीय जनता पार्टी के चुनावी जन संकल्प पत्र वर्ष 2013 के तहत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाये और नियमित कर्मचारियों को फ्रिंज बेनिफिट दिया जाए।

इस अवसर पर संघ के मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, विनोद दास, अरुण मालवीय, राजेश शरण, सुरेंद्र मेश्राम, जगदीश मेहरा, आजाद सकवार, हर्षित यादव, चमन पटेल, बबलू यादव, रविकांत विश्वकर्मा, दिनेश कोरी, मगनलाल, शीतला प्रसाद आदि उपस्थित थे। विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मुख्यमंत्री को आपके ज्ञापन पत्र से अवगत करा दिया जावेगा।

संबंधित समाचार

ताजा खबर