पं योगेन्द्र दुबे बने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पुरानी पेंशन बहाली महासंघ के प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक उदित भदौरिया द्वारा मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पं. योगेंद्र दुबे जबलपुर को अखिल भारतीय पुरानी पेंशन बहाली महासंघ का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के जिला संरक्षक योगेंद्र दुबे का मोर्चा के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ,प्रशांत सोंधिया, देव दोनेरिया, धीरेंद्र सिंह, मुकेश मरकाम, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, विश्वजीत पटेरिया, विश्वदीप पटेरिया, संजय गुजराल, योगेंद्र मिश्रा, विनय नामदेव, आशुतोष तिवारी, सतीश उपाध्याय ने पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया।