रेलवे मज़दूर संघ-जीएम पीएनएम में हुआ निर्णय: सृजित होगी टावर वैगन चालकों के लीव रिजर्व की पोस्ट

पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ व महाप्रबंधक पीएनएम में मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ आर. पी. भटनागर ने महाप्रबंधक एस. के. सिंह के समक्ष रेलकर्मियों के ज्वलंत मुद्दों को पुरजोर तरीके से रखा। जिस पर महाप्रबंधक पमरे एस.के. सिंह ने त्वरित निर्णय लेते हुये उसके समाधान के निर्देश दिये।

डॉ भटनागर ने कोरोना महामारी की संभावित थर्ड वेव की रोकथाम व रेल कर्मियो व उनके परिवारजनो को बचाव के लिए पमरे के प्रमुख अस्पतालो में पर्याप्त इंतजाम करने की तैयारी समय पूर्व हो। अस्पतालों में वेटिलेटर लगाए जाएं व प्रशिक्षित डॉक्टरो की नियुक्ति हो। इटारसी रंनिंग रूम का विस्तार किया जाए। कर्मचारियों के लंबित टीए का भुगतान किया जाए। टावर बैगन चालकों के लीव रिजर्व की पोस्ट सृजित होगी। कोरोना काल में कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के रिहम्बर्समेंट का पूरा भगतान हो।

इसके अलावा जबलपुर के क्रू इटारसी तक ही रहें, पॉइंटसमैन कर्मचारियो की समस्याएँ दूर हों। एनकेजे क्षेत्र की समस्याएँ। महाप्रबंधक कार्यालय के वाहन स्टैण्ड का विस्तार किया जाए। पेट्रोलिंग के 16 किमी से 12 किमी करने के आदेश का क्रियान्वयन हो। सेफ्टी वस्तु व जूता की क्वालिटी आला दर्जे की हो। अतिरिक्त कार्य के लिए पदों का सृजन हो। कर्मचारियों के लिए आवश्यक आवास का निर्माण हो। रोड साइड स्टेशनों व कॉलोनियों की सफाई व्यवस्था दुरस्त हो।

इसके साथ ही इंजीनियर व विद्युत मेटेरियल की आपूर्ति सुचारू हो। ट्रेक मेन्टनर्स की ज्वलंत समस्याओ का समाधान। HRMS की विसंगतियों और कर्मचारियो की कठिनाईयों को दूर की जाए। रनिंग रूमों को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाए। टीटीई रेस्ट हाउस की व्यवस्था को दुरूस्त किया जाये। रेल आवासों की जर्जर हालत को ठीक किया जाये। रिफरल निजी अस्पतालों में मरीजों से जबरन पैसा वसूली की रोकधाम हो आदि समेत अनेक समस्याएँ सुलझी।

संघ के महामंत्री अशोक शर्मा व संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि रेल कर्मियो की समस्याओ पर गंभीर व विस्तृत चर्चा महाप्रबंधक समेत विभिन्न विभागो के आला अधिकारियो के समक्ष हुई तथा जिस पर प्रशासन ने सकारात्मक त्वरित कार्यवाही करने की सहमति बनी।

बैठक में संघ के महामंत्री अशोक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सी.एम. उपाध्याय, अमित भटनागर, संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार, एस.के. वर्मा, कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी, सहायक महामंत्री एस.के. सिन्हा, मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला, राजेश पांडे, जी.पी. यादव, मंडल सचिव डी. पी. अग्रवाल, अब्दुल खालिक, आर.के. यादव, महिला उपाध्यक्ष श्रीमति अंशु भटनागर, श्रीमति सविता त्रिपाठी, मनोहर शहदादपुरी, बी.एल. मिश्रा, अफसर हुसैन, मनोज अग्रवाल, आर. ए. सिंह, अलोक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।