Wednesday, July 3, 2024
Homeटॉप न्यूजएक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से...

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से करेंगी शादी

दिग्गज अभिनेता और नवनिर्वाचित सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी करने जा रही है। 37 साल की सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है।

सोनाक्षी और जहीर की शादी का इनविटेशन कार्ड खास तौर पर डिजाइन किया गया है। साथ ही सभी मेहमानों को शादी में फॉर्मल कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया है। यह भी खबर आई है कि इन दोनों की शादी का समारोह मुंबई के बास्टियन में होगा। शादी में उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के अलावा ‘हीरामंडी’ के सभी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों एक साथ कई इवेंट में शामिल होते हैं। अक्सर उनके फोटोशूट भी चर्चा में रहते हैं। सोनाक्षी और जहीर एक साथ छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। दोनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। 2 जून को सोनाक्षी सिन्हा का जन्मदिन था। जहीर ने सोनाक्षी के साथ चार तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनकी पोस्ट पर सोनाक्षी ने भी कमेंट किया।

सोनाक्षी और जहीर ने एक साथ फिल्म की थी

फिल्म में सोनाक्षी और जहीर ने साथ काम किया है। दो साल पहले सोनाक्षी और जहीर 2022 में आई फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद ही दोनों के रिश्ते की चर्चा होने लगी थी, लेकिन न तो सोनाक्षी और न ही जहीर ने कभी इस रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी की है। दोनों एक-दूसरे के लिए बर्थडे पोस्ट करते हैं और इवेंट्स में शामिल होते हैं। अब कहा जा रहा है कि दोनों 23 जून को शादी करेंगे। लेकिन जहीर या सोनाक्षी या उनके परिवार वालों ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

टॉप हेडलाइंस

एसीसी ने डॉ. बी.एन. गंगाधर को नियुक्त किया राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष

केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और स्वायत्तशासी बोर्डों के पदों पर विभिन्न व्यक्तियों की नियुक्ति की है। नियुक्तियां 4...

लोगों ने हमें पूरे भरोसे और दृढ़ विश्वास के साथ दिया है तीसरा जनादेश:...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति...

मॉडल सिल्क टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित होगा नर्मदापुरम का मढ़ई रेशम उत्पादन...

मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने बुधवार को नर्मदापुरम जिले के मढ़ई रेशम उत्पादन केन्द्र, सारंगपुर का निरीक्षण किया।...

नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉरमेशन सेंटर में आयोजित होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्‍लेव जबलपुर-2024

जबलपुर क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए 20 जुलाई को रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्‍लेव जबलपुर- 2024 नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉरमेशन सेंटर में आयोजित...

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वर्दी

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष रविंद्र राय ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश महामंत्री अजय कुमार दुबे ने...

एमपी में नए कानून लागू होने का बाद दो दिनों में 855 एफआईआर दर्ज,...

देशभर में 1 जुलाई से भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) लागू हो चुका है। मध्यप्रदेश पुलिस...

उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश: प्राध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए बनाई जाए...

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग की "पीएम...

बार-बार होने वाले फाल्ट से निजात दिलाएगी बिजली कंपनी की अंडरग्राउंड केबल योजना

यातायात में सुगमता, बार-बार लाइन फाल्ट होने की झंझट से निजात और लाइनों के पास पेड़-पौधों की शाखाओं से होने वाले अवरोध दूर करने के...

एमपी में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाई सहायक यंत्री मैडम तो खुशी से झूमे...

मध्य प्रदेश में लाेकायुक्त की टीम ने एक महिला सहायक यंत्री को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लाेकायुक्त के अनुसार ठेकेदार...