Saturday, July 27, 2024
Homeटॉप न्यूजपर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम की...

पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा, मोहन यादव होंगे सीएम

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पिछले एक सप्ताह से जारी सस्पेंस खत्म हो गया है, केंद्रीय पर्यवेक्षकों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा की उपस्थिति में एमपी के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की गई।

मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक चुने गए मोहन यादव को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया। मध्य प्रदेश में दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर विधान सभा अध्यक्ष होंगे।

मध्य प्रदेश के सीएम बनने जा रहे मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में वह एक बार फिर निर्वाचित हुए और उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। वे पिछली शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। इस विधानसभा चुनाव में वे तीसरी बार विधायक चुने गए।

संबंधित समाचार