Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरभाजपा ने बदले दो राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, छह राज्यों में प्रभारी...

भाजपा ने बदले दो राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, छह राज्यों में प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति

नई दिल्ली (हिस)l भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बिहार और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने डॉ. दिलीप जायसवाल, सदस्य विधान परिषद, को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मदन राठौड़, सांसद, राज्य सभा को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने छह राज्यों में प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। इनमें डॉ. हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी, सांसद अतुल गर्ग को चंडीगढ़ का प्रभारी और अरविंद मेनन को लक्ष्यदीप का प्रभारी नियुक्त किया है।

इसी तरह सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान का प्रभारी एवं विजया रहाटकर को सह प्रभारी बनाया गया है जबकि अरविंद मेनन को तमिलनाडु का प्रभारी एवं सुधाकर रेड्डी को सह-प्रभारी तथा डॉ. राज दीप रॉय को त्रिपुरा प्रभारी का जिम्मा सौंपा है। यह नियुक्तियां भी तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Related Articles

Latest News