Sunday, May 19, 2024
Homeदिनचर्यावास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को क्यों और कहां लगाना चाहिए:...

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को क्यों और कहां लगाना चाहिए: पंडित अनिल पाण्डेय

पंडित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर के अंदर दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. इस दिशा को अग्नि कोण कहते हैं, जिसका प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं और देवता भगवान गणेश हैं।

दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है, भगवान गणेश सभी परेशानियों और अड़चनों को दूर करते हैं और घर में धन समृद्धि और सम्मान बढ़ाते हैं। इसलिए ध्यान रहे कि इस पौधे को हमेशा घर के अंदर आग्नेय दिशा में लगाएं, ना कि घर के बाहर इस प्लांट को लगाएं। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है और सारा अमंगल भी दूर हो जाता है।

घर का दक्षिण-पूर्व कोना अग्नि तत्व से जुड़ा होता है और धन के प्रवाह और वित्तीय विकास का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए मनी प्लांट को घर के इस कोने में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के धन और समृद्धि से जुड़े सिद्धांतों के अनुसार भी मनी प्लांट को रसोई के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए।

मनी प्लांट को मंदिर या पूजा घर के बाहर भी लगाया जा सकता है। साथ ही आप इसे अपने ड्राइंग रूम में भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम के किसी नुकीले कोने वाले जगह पर इस पौधे को रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच का वाद-विवाद खत्म होता है और आपसी प्रेम बढ़ता है।

मनी प्लांट से जुड़ी कुछ और मान्यताएं

  • इस पौधे का अर्थ है पैसे का पौधा।
  • इस पर नियमित रूप से दूध अर्पित करने से इंसान को जीवन में तरक्की मिलती है।
  • अगर घर में लगा मनी प्लांट ऊपर की तरफ बढ़ रहा है, तो यह आपके जीवन की उन्नति का संकेत देता है।
  • अगर घर में कच्ची ज़मीन नहीं है, तो मनी प्लांट का पौधा ज़रूर लगाना चाहिए।

संबंधित समाचार