Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयमलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

बॉलीवुड की आइटम गर्ल के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। वह कई गानों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। 50 की उम्र में पहुंच चुकीं मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का फिटनेस लेवल अच्छे-अच्छों को शर्मसार कर देता है। हाल ही में मलाइका ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया। मलायका के पूर्व प्रेमी अर्जुन कपूर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई नहीं दी।

मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने कोई पोस्ट नहीं किया गया। उनके जन्मदिन के दूसरे दिन, अर्जुन ने एक रहस्यमय पोस्ट शेयर किया। जिस पोस्ट की हर तरफ चर्चा हो रही है। अर्जुन ने पोस्ट में कहा, “कभी मत भूलिए कि आप कौन हैं- द लायन किंग।” अर्जुन का ये पोस्ट वायरल हो गया है।

अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप

अर्जुन कपूर और मलाइका कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते नजर आए। मलाइका और अर्जुन बॉलीवुड के पॉपुलर कपल थे लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने घोषणा की कि उनका ब्रेकअप हो गया है।

मलाइका-अरबाज का तलाक

मलाइका ने वर्ष 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। लगभग 19 साल की खुशहाल शादी के बाद मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया और एक-दूसरे से अलग हो गए। उनका एक बेटा अरहान है। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में थीं। अरबाज ने पिछले साल शूरा खान से शादी की और नई जिंदगी की शुरुआत की।

Related Articles

Latest News