संस्कारधानी जबलपुर के 13 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता के लिए बनाई अपनी जगह

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 6 से 9 नवंबर 2022 तक आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में खिलाड़ियों की चयन स्पर्धा आयोजित की गई, जो कि अजय सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल पनागर व 360 कॉम्बैट अकैडमी गढ़ा में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में अयांश पटेल, आयुष कुमार मौर्य, अन्वी पटेल, सौर्य साईनाथ अय्यर, आलोक कुमार मौर्य, अनुराग अग्रहरी, आदित्य पटेल, खुशबू प्रजापति, यश पाठक, सक्षम पटेल, अनुज पटेल, इंद्र कृष्ण पटेल, हर्ष परिहार आदि खिलाड़ियों का चयन हुआ।

इस दौरान जिला कुराश संघ के सचिव व कोच शशांक सिंह ठाकुर के साथ ही जिला क्रीड़ा शिक्षा खेल अधिकारी सुश्री चंदा सोनी, जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग आशीष पांडे, अजय सत्य प्रकाश स्कूल के संचालक अजय ग्रोवर, पलक ग्रोवर व प्राचार्य छत्रपाल सिंह रघुवंशी, कुराश एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार, हर्ष विश्वकर्मा, सुजीत दहिया आदि उपस्थित रहे।