जबलपुर में जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन, विजयी खिलाड़ियों का हुआ संभागीय स्तर पर चयन

जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर एवं महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के संयोजन से 14 सितंबर को अंतर विद्यालय अंडर 19 बालक और बालिका वर्ग में किया गया, जिसमें जबलपुर जिले के 10 स्कूल ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी जबलपुर सुश्री चंदा सोनी, चंद्रशेखर स्वामी, प्राचार्य एमएलबी श्रीमति प्रभा मिश्रा, खेल प्रशिक्षक संजय कंजर रहे।

मध्य प्रदेश सेपक टकरा एसोसिएशन के महासचिव प्रतीक केसरवानी, जिला सेपक टकरा अध्यक्ष जीतू कटारे, उपाध्यक्ष शुभांक तिवारी, निलेश ठाकुर, सचिव आशीष मिश्रा, सह सचिव राजेंद्र प्यासी, निर्णायक मंडल में यश ठाकुर, अनुज ओझा, भागचंद, पूनम, हिमांशु, सिद्धांत चौरसिया उपस्थित रहे।

बालक वर्ग में आयुष सोनी, अर्णव गुप्ता, अनुभव जायसवाल, साहिल सेन समदड़िया पब्लिक स्कूल। यशवंत लोधी, सिद्धांत पटेल, विजडम वैली स्कूल। आदित्य पटेल, यश पटेल, आइडियल पब्लिक स्कूल।

बालिका वर्ग में वंशिका पटेल, सृष्टि सेन, शिवानी लोधी, ऋषिका यादव, समदड़िया पब्लिक स्कूल। जूही चंदेल, सानिया, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल। स्नेहा कुंवर बीएमडी हितकारणी स्कूल के खिलाड़ियों का चयन किया गया। सभी खिलाड़ियों ने संभागीय स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।