सरकार से खफा कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में, लाखों लोकसेवक 10 सितंबर को करेंगे धरना प्रदर्शन

अपनी मांगों के लिए चरणबद्ध आंदोलन कर रहे लाखों सरकारी कर्मचारी, सरकार की अनदेखी से आक्रोशित हैं और अब उन्होंने आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया कि 10 सितंबर को सरकारी कर्मचारी अंबेडकर पार्क टीटी नगर भोपाल में अपनी 39 सूत्रीय मांगों के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। 

जबलपुर से मोर्चा अध्यक्ष अटल उपाध्याय, राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष नरेश शुक्ला, स्वास्थ कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय गुजराल जबलपुर के कर्मचारियों का पक्ष रखेंगे। जबलपुर मोर्चा संरक्षक भोपाल योगेंद्र दुबे 20 तारीख को प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही जबलपुर से लघु वेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष रविकांत दहायत, लिपिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष यूएस करोसिया, अर्जुन सोमवंसी अपने विचार रखने भोपाल रवाना हो रहे है।

सरकार कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए जल्द कदम नहीं उठाती है तो प्रदेश कार्यकारणी द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी। मोर्चा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने मांगों का निराकरण ना किए जाने पर भारी रोष व्यक्त किया है।