एक सप्ताह के अंदर आदेश जारी करे सरकार नहीं तो मतदान का बहिष्कार करेंगे सरकारी कर्मचारी

सरकार और प्रशासन की अनदेखी और हीलाहवाली से आक्रोशित हजारों सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं महिला कर्मचारियों ने आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारी बारिश के बीच प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भोपाल में प्रदेश भर से आए हजारों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी अपने घरों के सामने बैनर पोस्टर लगवाए, अपनी डीपी बनाए, वाहनों के सामने स्टीकर लगाएं कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है तो वह मतदान नहीं करेंगे, उनके परिजन भी मतदान का बहिष्कार करेंगे।

जबलपुर से मोर्चा अध्यक्ष अटल उपाध्याय में मंच से कहा कि शासन स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए, कर्मचारी की समस्त समस्याओं का निदान 15 दिवस के अंदर किया जाए लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की वेतन व संगति का निराकरण रमेश चंद्र शर्मा द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार तत्काल सुधार किया जाए। सहायक ग्रेड 3 एवं सहायक ग्रेड दो कर्मचारियों को  वेतन संगति होने के कारण हजारों रुपए माह कम वेतन मिल रहा हैं, अनुकंपा नियुक्ति में भी सीपीसीटी शर्तों को अलग किया जाए, सातवें वेतनमान के अनुसार आवास एवं अन्य भक्तों का लाभ दिया जाए, मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना का लाभ तत्काल कर्मचारियों को दिया जाए एवं कर्मचारियों को समूह बीमा योजना की राशि ₹1000 माह काटने के साथ ही, कार्यभारित कर्मचारियों को नियमित स्थापना के कर्मचारियों के समान लाभ दिए जाना चाहिए। इन सब मांगों के निराकरण किया जाने के पश्चात ही कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा होगी।

राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष नरेश शुक्ला ने अपने विचारों में कहां की  कर्मचारियों को शासन स्तर पर पदोन्नति का लाभ दिया जाना चाहिए, प्रदेश शासन के अनेक कार्यालय एवं विभाग प्रमुख पदोन्नति नहीं कर रहे हैं।

स्वास्थ कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय गुजराल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आवास की व्यवस्था एवं कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का निदान किया जाना चाहिए। कर्मचारी पदोन्नति समयमान, महंगाई भत्ता एवं अनुकंपा नियुक्ति पुरानी पेंशन न मिलने के कारण भारी परेशान है, समस्त कर्मचारियों को यह लाभ दिए जाना चाहिए।

जबलपुर के मोर्चा संरक्षक योगेंद्र दुबे से हुई चर्चा के अनुसार समस्त पदाधिकारियों ने विचार रखे। जबलपुर मोर्चा अध्यक्ष अटल उपाध्याय, स्वास्थ कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय गुजराल, राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष नरेश शुक्ला, अर्जुन सोमवांसी, संतोष मिश्रा, राजेंद्र त्रिपाठी, प्रशांत सोंधिया, श्रीमति संध्या पाठक, शाहिद खान ने कर्मचारियों की समस्याओं पर एक सप्ताह के अंदर आदेश जारी करने की मांग की है।