सेपक टकरा अंडर-19 बालक व बालिका संभाग स्तरीय चयन प्रतियोगिता, दोनों वर्ग में विजेता रहा जबलपुर

पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट विद्यालय जबलपुर के तत्वावधान में आज 20 सितंबर को संभाग स्तरीय सेपक टकरा चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चयन प्रतियोगिता में नरसिंहपुर एवं जबलपुर की टीमों ने भाग लिया। बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में जबलपुर विजेता रहा।

चयन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी विशिष्ट अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य मुकेश तिवारी, सुश्री चंदा सोनी, चंद्रशेखर स्वामी, श्रीमती मधुमिता हाजरा, श्रीमती हेमलता तिवारी, संदीप वर्मा, अनुसूचित जनजाति खेल अधिकारी आदि उपस्थी रहे।

मध्य प्रदेश सेपक टकरा संगठन के सचिव प्रतीक केसरवानी, सह सचिव आशीष मिश्रा, जिला सेपक टकरा के अध्यक्ष जीतू कटारे, उपाध्यक्ष निलेश ठाकुर एवं शुभांक तिवारी आदि की प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

निर्णायक की भूमिका में यश ठाकुर, अनुज, हिमांशु, शैलेंद्र तिवारी नरसिंहपुर रहे। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक जबलपुर में आयोजित की जाएगी।