Thursday, May 9, 2024
Homeएमपीमध्य प्रदेश में भाजपा सरकार: जबलपुर में बीजेपी ने सात सीटों पर...

मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार: जबलपुर में बीजेपी ने सात सीटों पर लहराया जीत का परचम, कांग्रेस को मिली 1 सीट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर मतगणना समाप्त हो चुकी है और परिणाम घोषित हो गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बीजेपी ने 163 सीट जीत ली है। वहीं कांग्रेस ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी ने जीत हासिल की है।

जबलपुर की स्थिति

जबलपुर की आठ विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 7 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है।

जबलपुर उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र– भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडेय 21934 मतों से जीते, बरगी विधानसभा क्षेत्र– भाजपा प्रत्याशी नीरजसिंह ठाकुर 30167 मतों से जीते, केंट विधानसभा क्षेत्र– भाजपा प्रत्याशी अशोक रोहाणी 30045 मतों से जीते, सिहोरा विधानसभा क्षेत्र– भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े 42772 मतों से जीते, पाटन विधानसभा क्षेत्र– भाजपा प्रत्याशी अजय विश्रोई 31100 मतों से जीते, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र– भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह 30435 मतों से जीते, पनागर विधानसभा क्षेत्र– भाजपा प्रत्याशी इंदू तिवारी 40801 मतों से जीते, पूर्व विधानसभा क्षेत्र– कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया 27741 मतों से जीते।

इस वर्ष 2023 मध्य प्रदेश के मतदान में 2.10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 51 हजार 259 वरिष्ठ मतदाताओं एवं 12 हजार 93 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान किया। अत्यावश्यक सेवाओं के एक हजार 113 कर्मियों द्वारा मतदान किया गया। 3 लाख 4 हजार 623 मतदान कर्मियों द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान किया गया। मतदान केन्द्र पर ही मतदान के लिये 21 हजार 197 मतदानकर्मियों को ईडीसी जारी किए गए थे।

इस वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। पोस्टल बैलेट के मतदान प्रतिशत को छोड़ दिया जाए, तो इस वर्ष प्रदेश में 77.15 फीसदी मतदान हुआ, जबकि विधानसभा निर्वाचन 2018 में प्रदेश में 75.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानि वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में 2.10 प्रतिशत मतदान की बढ़ोत्तरी हुई।

संबंधित समाचार