Monday, July 1, 2024
Homeमध्यप्रदेशबिजली कंपनी ने तैयार की कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण,...

बिजली कंपनी ने तैयार की कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष हेतु मार्गदर्शिका

जबलपुर (लोकराग)। बिजली कंपनी में महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आंतरिक शिकायत निवारण समिति के संचालन हेतु “कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष हेतु मार्गदर्शिका” (प्रथम संस्करण-2024) तैयार की गई है।

बिजली कंपनी ने कहा कि महिला यौन उत्पीडन’ अर्थात महिला के साथ यौन प्रकृति बाला अनचाहा, अनुचित व्यवहार, जिसे ‘ईव टीजिंग’ (महिला को छेड़ना) भी कहा जाता है, कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन, अधिकांश मामलों में पुरुषो द्वारा महिलाओं को लक्ष्य कर किया जाता है, लेकिन किसी भी महिला कार्मिक को ऐसा व्यवहार सहन नहीं करना चाहिए, जो उनकी इज्जत और मर्यादा का उल्लंघन करे और जिससे उस महिला, संस्थान या समाज पर नकारात्मक असर पड़े। कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीडन को रोकने हेतु भारत सरकार द्वारा वैधानिक कदम उठाते हुए ‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष)’ अधिनियम 2013 पारित किया है।

इसी अनुक्रम में मप्रपूक्षेविविकलि जबलपुर द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम एवं निवारण के लिये कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 पर आधारित एक मार्गदर्शिका तैयार की गई है जो कंपनी के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर गठित आंतरिक शिकायत समिति के लिए मार्गदर्शी दस्तावेज होगी।

मप्रपूक्षेविविकलि अपने सभी कार्मिकों को लैंगिक दबाव, धमकी या शोषण से मुक्त रोजगार के समान अवसर प्रदान करने और एक ऐसे कार्य परिवेश के निर्माण का प्रयास करती है, जहाँ हर किसी को रोजगार को सफल बनाने में पूर्ण भागीदारी का अवसर मिलता है और उसके द्वारा कार्यस्थल पर प्रदर्शित विशिष्ट कौशल, अनुभव और दृष्टिकोण को महत्व प्रदान किया जाता है।

कपनी अपने कार्यस्थल पर उत्पीड़न, प्रतिशोध, धमकी या अपमान के प्रति शून्य सहिष्णुता रखती है और यौन उत्पीडन सबंधी कृत्यों की रोकथाम और कार्यवाही किये जाने संबंधी दिशा-निर्देशों और सर्वोत्तम प्रथाओं के नियमन, पालन और अनुपालन सुनिश्चित करने के प्रति समर्पित है।

कंपनी का मानना है कि सभी महिला कार्मिकों के प्रति गरिमामय व्यवहार किया जाए। कार्यस्थल पर किसी कार्मिक या किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा या उसकी ओर से भेदभाव, प्रतिशोध या धमकी सहित यौन उत्पीड़न को कदाचार माना जाएगा और उसे माफ नहीं किया जाएगा।

इस मार्गदर्शिका द्वारा निषिद्ध सभी कृत्य उन सभी व्यक्तियों पर भी लागू होते हैं जो कंपनी के परिसर में या किसी अन्य परिसंपत्ति में, जहां कपनी अपना व्यवसाय संचालित करता है, कार्य करते हैं। कोई व्यक्ति, चाहे वह कपनी का कार्मिक हो या कंपनी के साथ संव्यवहार करने वाला कोई अन्य पक्ष यदि इस मार्गदर्शिका का उल्लघन करता है, तो कंपनी जन परिस्थितियों में पुनरावृत्ति की संभावना को कम करने के उपायों और ऐसे कार्मिक जिन्होंने इस तरह के आचरण में भाग लिया हो, या ऐसा आचरण रोकने में विफल रहे हो, जब उनके पास ऐसा करने का अधिकार था, को अनुशासित करने सहित सभी उपचारात्मक उपाय करेगा।

टॉप हेडलाइंस

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 1 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस...

देश के 30वें थल सेना प्रमुख बने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के 30वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने चार...

सेवानिवृत्त हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली (हि.स.)। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दशकों से अधिक की राष्ट्र सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके...

ATPS की विद्युत यूनिट का स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाया सतत 300 दिन...

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित...

परिवहन विभाग के चेक पॉइंट पर तैनात होंगे होमगार्ड के जवान, 26 जिलों में...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा...

विराट-रोहित के बाद रवीन्द्र जडेजा ने भी किया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का...

नई दिल्ली (हि.स.)। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

बिजली कंपनी ने एक झटके में नौकरी से निकाले 164 कर्मी, सभी के नाम...

बिजली कंपनी ने एक झटके में 164 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया, इतना ही नहीं वे आगे बिजली कंपनी में दोबारा नौकरी न...

एक जुलाई देश और मध्यप्रदेश के लिए विशेष दिन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कल एक जुलाई का दिन पूरे देश और प्रदेश के लिए एक विशेष दिन...

एमपी के 17 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, प्रदेश में एक्टिव हैं...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून की बौछारें पड़ रही...