Sunday, April 28, 2024
Homeएमपीमप्र के शासकीय कर्मचारियों को भी मिले केन्द्र की तर्ज पर अवकाश...

मप्र के शासकीय कर्मचारियों को भी मिले केन्द्र की तर्ज पर अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ

मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यापक प्रकोष्ठ ने के प्रांतीय संयोजक मुकेश सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि भारत सरकार के अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों को संपूर्ण सेवाकाल में सपरिवार अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाता है।

जिसके तहत वह सपरिवार संपूर्ण भारत भ्रमण पर धार्मिक, रमणीक स्थलों आदि का अवलोकन कर आनंदित होते हैं, जिससे उनका एवं परिवार का तनाव मुक्त होना स्वभाविक है। वे नई ऊर्जा के साथ शासन के कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन करते हैं। निश्चित रूप से यह केन्द्रीय कर्मचारी की हितार्थ योजना है।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र के समान वेतन एवं अन्य सुविधायें प्रदान करने हेतु सहमति दी गई थी, किन्तु प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन के अलावा केन्द्र के कर्मचारियों की भांति अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

संघ के संघ के मुकेश सिंह, आलोक अग्निहोत्री, आनंद रैकवार, नितिन अग्रवाल, महेश कोरी, तरूण पंचौली, राकेश दुबे, मनीष लोहिया, प्रणव साहू, विष्णु पाण्डे, श्याम नारायण तिवारी, मनोज सेन, मो. तारिक, धीरेन्द्र सोनी, गणेश उपाध्याय, विनय नामदेव, प्रियांशु शुक्ला, राकेश पाण्डे, विजय कोष्टी मनीष शुक्ला, सुदेश पाण्डे, संतोष तिवारी, सतीश पटैल आदि ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य कर्मचारियों को भी केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति सपरिवार अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ दिया जाये।

टॉप न्यूज