Sunday, May 5, 2024
Homeएमपीजबलपुरसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे जबलपुर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे जबलपुर

जबलपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रख्यात लेखक एवं नाटककार ब्यौहार राजेंद्र सिंह के पोते डॉ. अनुपम सिन्हा के ब्यौहार बाग स्थित बंगले पहुंचकर मुलाकात की।

दरअसल, अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई को भंग कर दिया था। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह की पूरी इकाई को भंग कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “जिला इकाइयों को भी भंग कर दिया गया है और 10 लोकसभा प्रभारियों को उनके पद से हटा दिया गया है। ऐसे में कार्यकारणी भंग होने के 2 दिनों बाद ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उनके घर आना आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ कर देखा जा रहा है। वही राजनैतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है, क्योंकि यदि अनुपम सिन्हा को सांसद का टिकट मिलता है, तो यह कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए टक्कर देने वाला साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्व. ब्यौहार राजेन्द्र सिंह के जन्मदिवस 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है, वही उनके पोते अनुपम सिन्हा भी सामाजिक कार्यों में निहित रहते हैं जो शहर की जानी मानी हस्ती हैं।

टॉप न्यूज