Friday, May 17, 2024
Homeएमपीजबलपुरसंयुक्त मोर्चा की मांग: शिक्षिका को चांटा मारने वाले प्राचार्य पर दर्ज...

संयुक्त मोर्चा की मांग: शिक्षिका को चांटा मारने वाले प्राचार्य पर दर्ज हो आपराधिक मामला, किया जाए गिरफ्तार

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है की माध्यमिक विद्यालय खैररांझी परीक्षाफल पर चर्चा के दौरान विद्यालय की उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती निधि जैन को चांटा मारने वाले प्राचार्य पृथ्वीपाल सिंह ठाकुर संभागीय कमिश्नर अभय वर्मा ने प्राचार्य के इस कृत्य को कदाचरण मानते हुये उसे मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1960-196, नियम-1966 के नियम-9 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी द्वारा भी जांच दल गठन कर जांच कराई गई। जांच में शिकायत सत्य पाई गई। कलेक्टर सिवनी के प्रतिवेदन पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, सिवनी नियत किया गया है।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, पंडित राम दुबे, विश्वदीप पटेरिया, प्रशान्त सोधिया, संजय यादव, एके प्यासी, आलोक अग्निहोत्री, अभितेज त्रिपाठी, अजुर्न सोमवंसी, इन्द्रपताप यादव, बिनोद पोद्वार, छविकांन्त कोरी, शिवप्रसाद बाथरे, राजेश पटैल, आनन्द दुबे, सुरेन्द्र रजक नें प्राचार्य के अपराधी सिद्ध होने पर केवल निलंबन किए जाने की कार्यवाही के साथ ही आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की माँग की है।

संबंधित समाचार