Tuesday, May 7, 2024
Homeएमपीजबलपुरकर्मचारी नेता से अभद्रता करने वाले अधिकारी पर कार्यवाही की मांग को...

कर्मचारी नेता से अभद्रता करने वाले अधिकारी पर कार्यवाही की मांग को लेकर एकजुट हुए कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन

पंडित योगेंद्र दुबे एवं कपिल दुबे ने बताया कि 28 फरवरी 2024 को नगर निगम परिसर में पंडित राम दुबे संरक्षक तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ, फील्ड वर्कर्स फेडरेशन कर्मचारी संघ के संयोजक, ब्राह्मण एकता मंच, भगवान परशुराम वंशज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संयुक्त भारतीय धर्म संसद के द्वारा नगर निगम के उप यंत्री यशवंत सोनी को निगम परिसर में समझाइश देने पहुंचे कि पीड़ित व्यक्ति के नक्शे को स्वीकृति प्रदान करें। परंतु यशवंत सोनी के द्वारा काम करने के बदले धन राशि की मांग की गई और नहीं देने पर काम नहीं किए जाने की बात कही।

जिस पर पंडित राम दुबे से बातचीत के दौरान गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने जैसी स्थिति निर्मित की और नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर पंडित राम दुबे पर ही एफआईआर दर्ज करा दी गई, जिसके विरोध में सामाजिक व कर्मचारी संगठनों द्वारा 29 फरवरी 2024 को महापौर, निगम आयुक्त, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर आज दिनांक तक ना ही कोई स्पष्ट जांच हुई है, ना ही दोषी उपयंत्री पर कोई भी कार्यवाही हुई।

अतः सामाजिक संस्थाओं एवं कर्मचारी संगठनों पेंशनर्स समाज, नगर निगम जबलपुर फील्ड, वर्कर्स फेडरेशन कर्मचारी संघ, जिला विभागीय समिति, जिला विभागीय समिति पीएचई, लेडी रानी दुर्गावती अस्पताल विभागीय समिति, जिला कृषि विभाग की समिति, जिला विभागीय समिति, आईटीआई, इंजीनियर कॉलेज, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, कला निकेतन मेडिकल, यूनिवर्सिटी जिला मेडिकल, स्वास्थ्य समिति रानी अवंती बाई, सागर परियोजना बरगी नगर, जिला कोषालय विभागीय समिति के समस्त हजारों कर्मचारी एवं विप्र बंधुओ के साथ संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार को लेकर उपस्थित हुए।

पंडित योगेंद्र दुबे एवं कपिल दुबे ने बताया कि हमारी मांग है कि दोषी कर्मचारी नगर निगम के उपयंत्री के ऊपर अनुशासनात्मक दंडात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है, तो सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों के समस्त सदस्यों द्वारा आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जावेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आपकी स्वयं की होगी।

इस अवसर पर कर्मचारी नेता पंडित योगेंद्र दुबे, अरविंद सिंह राजपूत, आशुतोष तिवारी, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, राकेश उपाध्याय, रजनीश पांडे योगेंद्र मिश्रा, के पी तिवारी, अनुज तिवारी, विस्वदीप पटेरिया, आलोक अग्रिहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, अनिल सहलाम, विनय नामदेव सहित सैंकड़ों उपस्थित रहे।

टॉप न्यूज