एमपी के जिला कोषालय में आपत्ति के नाम पर हो रहा शोषण, अपना पैसा नहीं निकाल पा रहे कर्मचारी

एमपी के जिला कोषालय में आपत्ति के नाम पर कर्मचारियों का शोषण हो रहा है, जिसके चलते कर्मचारी अपना ही पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेंद्र दुबे एवं जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय के नेतृत्व में जिला कोषालय अधिकारी को कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया गया। जिला कोषालय कार्यालय में सहायक कोषालय अधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के मासिक वेतन देयक, ग्रेच्युटी, बीमा, एक्सग्रसिया, जी पी एफ, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयक एवं अन्य देयकों में अनावश्यक आपत्ती लगाई जा रही है।

कुछ विभागों के देयकों में अलग अलग आपत्ती लगाई जा रही है। एक ही आपत्ति अनेकों बार लगाकर कर्मचारियों, मृत कर्मचारियों के परिजनों को भारी परेशान किया जा रहा है, प्रदेष शासन द्वारा जारी निर्धारित गाईड लाईन के विपरीत आपत्तियाँ लगाई जा रही है, कर्मचारी अपने ही पैसों का उपयोग नहीं कर पा रहे है। भविष्य निधि खातों में जमा राशि ही निकालने में जूझना पड़ रहा है, लेखा पर्ची, अधिकारी का सत्यापन, सील का कम दिखना, स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही, जिला कोषालय अधिकारी ने एक बार ही आपत्ति लगाने, एक्सग्रेसिया, उपादान, ग्रेच्युटी, वेतन देयकों को समय पर करवाने का आश्वासन दिया है।

मोर्चा के संरक्षक योगेंद्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, विश्वदीप पटेरिया, संतोष मिश्रा, संजय गुजराल, नरेश शुक्ला, हरि प्रसन्न त्रिपाठी, इंद्रपुरी गोस्वामी, किशन विश्वकर्मा, देव दोनेरिया, रविकांत दहायात, कमलेश पटेल, तीरथ शाहू ज्ञापन के समय उपस्थित थे। मोर्चा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने में रोक नही लगाई गई तो प्रदर्शन का रास्ता अपनाया जावेगा।