Sunday, April 28, 2024
Homeएमपीजबलपुरटूटी लोक सेवकों की आस, नहीं मिला केन्द्र के समान 50 प्रतिशत...

टूटी लोक सेवकों की आस, नहीं मिला केन्द्र के समान 50 प्रतिशत डीए, मुख्यमंत्री के नाम भेजा मांग पत्र

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के योगेंद्र दुबे के नेतत्व में प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारी एवं पेशनर्स को केन्द्रीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेशनरों के समान 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने मुख्यमंत्री के नाम का मांग पत्र नीलिमा राजवाल तहसीलदार जबलपुर के माध्यम से भेजा गया है।

आज प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता कम दिया जा रहा हैं। फिर भी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने आज 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश की प्रशंसा की है। संयुक्त मोर्चा आह्वान पर आज संपूर्ण मध्य प्रदेश में संभाग, जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर मांग पत्र सौंपकर लंबित महंगाई भत्ता एवं देय तिथि से एरियर्स देने की मांग की गई है।

प्रदेश का कर्मचारी पिछले लम्बे समय से आस लगाये बैठा है। केन्द्र सरकार द्वारा अपने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेशनरों को 1 जनवरी से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है। प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेशनरों को वर्तमान में 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। अनेक बार मांग किए जाने के बाद आज से 46 प्रतिशत भत्ता देने आदेश जारी किये गये है।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, नरेश शुक्ल, संतोष मिश्रा, सुरेन्द्र वर्मा, प्रशान्त सोधिया, संजय यादव, आलोक अग्निहोत्री, अभितेज त्रिपाठी, अर्जुन सोमवंसी, इन्द्रप्रताप यादव, विनय नामदेव, अजय दुबे, विनोद पोद्दार, मंसूर बेग, छविकांत कोरी, शिवप्रसाद बाथरे, राजेश पटैल, आनन्द दुबे, सुरेन्द्र रजक ने केन्द्रीय कर्मचारियों की तरह पचास प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर्स के साथ देने की माँग की है।

टॉप न्यूज