Tuesday, April 30, 2024
Homeएमपीजबलपुरउप मुख्यमंत्री के मेडिकल कॉलेज डीन को निर्देश: तत्काल भेजें कर्मचारियों की...

उप मुख्यमंत्री के मेडिकल कॉलेज डीन को निर्देश: तत्काल भेजें कर्मचारियों की समस्याओं का प्रतिवेदन

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर पहुंचे, जहां उप मुख्यमंत्री को मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों ने 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति, कर्मचारियों के लिये नये आवासों का निर्माण, कंटी कर्मचारियों का नियमित पद में विलय करने, 7वें वेतनमान का 27 माह का एरियर्स, चिकित्सालय की पुरानी ब्लडिंग की मरम्मत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद जीतू कटारे के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री से चर्चा की गई।

उप मुख्यमंत्री ने कॉलेज डीन को निदेर्शित कर कर्मचारियों की समस्या के सम्बन्ध में प्रतिवेदन तैयार कर भेजने के निर्देश दिये। इस दौरान रविन्द्र राय, वीरेन्द्र तिवारी, अजय कुमार दुबे, प्रशांत श्रीवास्तव, अरूण कुमार चतुर्वेदी, सुरेश वाल्मीकि, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश पनगरहा, सुनील पाठक, गनेश अहिरवार, अभिजीत सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

टॉप न्यूज