Tuesday, May 7, 2024
Homeएमपीजबलपुरलोक सेवकों को नियमानुसार पदोन्नति न देकर सरकार की छबि खराब कर...

लोक सेवकों को नियमानुसार पदोन्नति न देकर सरकार की छबि खराब कर रहे अधिकारी

लोक सेवक 35 वर्ष तक जिस पद पर नौकरी कर रहे हैं, उसी पद पर उन्हें सेवानिवृत्ति दी जा रही है, इतने वर्षों की नौकरी में उन्हें एक बार भी पदोन्नति नहीं दी गई। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सलाहकर योगेंद्र दुबे एवं जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि अनेक विभागों में सहायक ग्रेड एक, दो और सहायक ग्रेड तीन लिपिकों को नियुक्ति दिनांक से सेवानिवृत्त होने की दिनांक तक एक भी प्रमोशन नहीं दिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लिपिक जिस पद में भर्ती होते है उसी पद से रिटायर हो रहे है। जबकि प्रदेश शासन के पुलिस, जल संसाधन, हिरण नदी विभाग के साथ ही अनेक विभागों में प्रमोशन किए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रमोशन पर रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन कुछ विभाग लिपिकों को पदोन्नति ना देकर सरकार की छवि खराब कर रहे है। लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राजस्व, स्वास्थ्य एवं पीएचई जैसे कार्य विभाग में आज भी अनेक लिपिक जिस पद में भर्ती हुए थे, उसी पद में ही कार्य कर रहे है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर सलाहकार योगेंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, नरेश शुक्ला, विश्वदीप पटेरिया, संजय यादव, संतोष मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री, राजू मस्के, मंसूर बेग, अभिषेक मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, पीएल गौतम, रवि बांगड़ ने सहायक ग्रेड एक दो और सहायक ग्रेड तीन लिपिकों को पूरे सेवाकाल में 2 प्रमोशन दिए जाने की मांग की है।

टॉप न्यूज