राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के महिला वर्ग में जबलपुर की टीम ने जीता खिताब

जबलपुर में आयोजित की जा रही 54वीं राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता 2021-22 के महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला जबलपुर और मंडला के बीच खेला गया। इस मुकाबले में जबलपुर की टीम ने मंडला की टीम एकतरफा 1 पारी 9 अंकों से हराकर विजय प्राप्त की।

जबलपुर टीम की नैनसी जैन, अन्नपूर्णा स्वामी, रक्षा रजक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये जबलपुर को विजय दिलायी। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना और विशिष्ट अतिथि अयोध्या तिवारी रहे।

सभी अतिथियों का स्वागत मप्रए खो-खो संघ के संरक्षक पं. योगेन्द्र दुबे, सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष विनोद पोद्दार, चंद्रशेखर स्वामी, गिरीशकांत मिश्रा, मंसूर बेग ने किया। सभी मैचों में निर्णायक की भूमिका वासु कोरी, राजेन्द्र प्यासी, सुशील सोनी, मीनल चैतन्य, हेमलता तिवारी, सुषमा अष्टांकर, उषा सोलोकर, तृप्ति गोस्वामी, सुशील जायसवाल, मंगल सिंह, पुनीत सेन, हर्ष शर्मा ने निभाई।

कार्यक्रम में मिर्जा मंसूर बेग, सुरेन्द्र जैन, सुनील जैन, केपी दुबे, एमएल शर्मा, प्रकाश जैन, ब्रजेश मिश्रा, वीरेंद्र चंदेल, एसपी बाथरे, अनिल दुबे, श्याम नारायण तिवारी, मो तारिक, धीरेंद्र सोनी, नितिन शर्मा, महेश कोरी, संतोष तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आशुतोष तिवारी द्वारा किया गया।