Sunday, April 28, 2024
Homeएमपीभोपालएमपी में 9 आईएएस और 47 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

एमपी में 9 आईएएस और 47 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। गुरुवार देर रात ही 37 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया। इसी क्रम में अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के नौ और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 47 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को दो अलग-अलग आदेश जारी किये गए।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और उज्जैन कमिश्नर संजय गोयल को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग में सचिव बनाया गया है, जबकि इंदौर के श्रम आयुक्त संजय गुप्ता को उज्जैन कमिश्नर बनाया गया है। रीवा में अपर आयुक्त पद पर पदस्थ छोटे सिंह को राजस्व विभाग ग्वालियर संभाग में अपर आयुक्त पदस्थ किया गया है, संस्थागत वित्त विभाग के संचालक स्वप्निल जी वानखेड़े को सतना कलेक्टर बनाया गया है। ग्वालियर की अपर आयुक्त (राजस्व) सपना निगम को ग्वालियर राजस्व मंडल में सचिव, मंत्रालय में उप सचिव राजीव रंजन मीना को संस्थागत वित्त विभाग में संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की उप सचिव संजना जैन को सतना जिला पंचायत में सीईओ, झाबुआ जिला पंचायत की सीईओ रेखा राठौर को खरगोन जिले की अपर कलेक्टर बनाया गया है।

राज्य शासन ने 47 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इनमें 11 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। अशोकनगर, खंडवा, डिंडोरी, सिंगरौली, शिवपुरी, खरगोन, छतरपुर, दमोह, राजगढ़, श्योपुर और निवाड़ी के एसपी का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार भोपाल पुलिस मुख्यालय के विशेष पुलिस महानिदेशक गोविन्द प्रताप सिंह को जेल महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता पवन कुमार श्रीवास्तव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अअवि, उप पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ नवनीन भसीन को उज्जैन रैंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के उप पुलिस महानिरीक्षक अमित सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर, पुलिस मुख्यालय भोपाल के उप पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी को भोपाल ग्रामीण रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है।

भोपाल ग्रामीण रेंज की उप पुलिस महानिरीक्षक मोनिका शुक्ला को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड भोपाल महेन्द्र चंद्र जैन को उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स इंदौर, जबलपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पांडे को रीवा रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को उप पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ भोपाल, उप पुलिस महानिरीक्षक रेडियो भोपाल को नर्मदापुर रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, खंडवा के पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह को भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल अतुल सिंह को खरगोन रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

उप पुलिस महानिरीक्षक यातायात इंदौर मनीष कुमार अग्रवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड, सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी को भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक अपराध इंदौर निमिष अग्रवाल को इंदौर रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर के उप पुलिस महानिरीक्षक पंकज श्रीवास्तव को पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर के उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक पीआरटीएस इंदौर, भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार खत्री को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल, ग्वालियर के 13वीं वाहिनी विसबल सेनानी विनीत कुमार जैन को अशोकनगर में पुलिस अधीक्षक, भोपाल पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह को भोपाल में 25वीं वाहिनी विसबल में सेनानी बनाया गया है।

भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार राय को खंडवा में पुलिस अधीक्षक, भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार सिंह को भोपाल पुलिस उपायुक्त यातायात, शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह को ग्वालियर में 13वीं वाहिनी विसबल में सेनानी, छिंदवाड़ा के 8वीं वाहिनी विसबल के सेनानी सिद्धार्थ चौधरी को जबलपुर में 6वीं वाहिनी विसबल सेनानी, भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक अरविंद तिवारी को पुलिस उपायुक्त यातायात, पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक हितेष चौधरी को भोपाल में 7वीं वाहिनी विसबल में सेनानी, पीटीसी इंदौर की पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर को इंदौर में 15वीं वाहिनी विसबल में सेनानी, अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।

भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक वाहनी सिंह को डिंडौरी में पुलिस अधीक्षक, इंदौर रेल पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता को सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक, डिंडौरी के पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल को भोपाल में पुलिस उपायुक्त (अपराध), राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक को खरगोन में पुलिस अधीक्षक, भोपाल में 25वीं वाहिनी विसबल के सेनानी अगम जैन को छतरपुर में पुलिस अधीक्षक, इंदौर पीआरटीएस की पुलिस अधीक्षक हितिका वासल को इंदौर पीटीसी में पुलिस अधीक्षक, भोपाल पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रुतकीर्ति सोमवंशी को दमोह में पुलिस अधीक्षक, इंदौर जोन एक के पुलिस उपायुक्त आदित्य मिश्रा को राजगढ़ में पुलिस अधीक्षक, इंदौर जोन दो के पुलिस उपायुक्त अभिषेक आनंद को श्योपुर में पुलिस अधीक्षक, भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक मृगाखी डेका को भोपाल रेल पुलिस अधीक्षक, मंडला के 35वीं वाहिनी विसबल के सेनानी संतोष कोरी को इंदौर में रेल पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।

भोपाल जोन एक के पुलिस उपायुक्त रामजी श्रीवास्तव को छिंदवाड़ा में 8वीं वाहिनी विसबल में सेनानी, दमोह के पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, श्योपुर के पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया को निवाड़ी में पुलिस अधीक्षक, भोपाल पुलिस मुख्यालय में पुलिस उपायुक्त राम शरण प्रजापति को भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला को इंदौर जोन एक में पुलिस उपायुक्त, इंदौर जोन चार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को इंदौर जोन में पुलिस उपायुक्त, ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेष मीना को इंदौर जोन चार में पुलिस उपायुक्त और बालाघाट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना को इंदौर जोन एक में पुलिस उपायुक्त पदस्थ किया गया है।

टॉप न्यूज