Sunday, April 28, 2024
Homeएमपीभोपालकैबिनेट बैठक के बाद मोहन सरकार ने किया जबलपुर कलेक्टर सहित तीन...

कैबिनेट बैठक के बाद मोहन सरकार ने किया जबलपुर कलेक्टर सहित तीन IAS और एक IPS का तबादला

जबलपुर में हुई कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार ने जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन सहित तीन आईएएस अधिकारियों और एक आईपीएस अधिकारी का तबादला कर दिया है।

जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन का स्थानांतरण कर अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। उनकी जगह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक और मध्यप्रदेश राज्य भंडार गृह निगम के प्रबंध संचालक दीपक कुमार सक्सेना को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं नरसिंहपुर कलेक्टर रहीं रिजु बाफना की जगह शीतला पटले को नरसिंहपुर का नया कलेक्टर बनाया है।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक अखिल पटेल भापुसे (2015) को डिण्डौरी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

टॉप न्यूज