Sunday, April 28, 2024
Homeएमपीभोपालकृषकों के हितों का ध्यान रखकर बनाएं परियोजनाएं और करें क्रियान्वित: मुख्यमंत्री...

कृषकों के हितों का ध्यान रखकर बनाएं परियोजनाएं और करें क्रियान्वित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक मंत्रालय में ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में सिंचाई सुविधा का लाभ हर कृषक को पहुंचाने के ध्येय को लेकर कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर परियोजनाएं बनाए और क्रियान्वित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में क्रियान्वित हो रही सिंचाई परियोजनाओं की जानकारी ली और भावी सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना, मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव और उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण राजेश राजौरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टॉप न्यूज