Wednesday, May 8, 2024
Homeएमपीभोपालपचास प्रतिशत महंगाई भत्ता पाने प्रदेश भर में कलेक्टर्स को अधिकार पत्र...

पचास प्रतिशत महंगाई भत्ता पाने प्रदेश भर में कलेक्टर्स को अधिकार पत्र सौंपेंगे कर्मचारी और पेंशनर्स

केंद्रीय कर्मचारियों से पिछड़ चुके प्रदेश के लोक सेवक अब अपने अधिकार के लिए सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के योगेंद्र दुबे ने बताया है की 15 मार्च दिन शुक्रवार को देय तिथि से (एरियर सहित) 8% महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम का अधिकार पत्र कलेक्टर को सौंपा जाएगा। यह कर्मचारियों का अधिकार है। जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने समस्त सहयोगी संगठनों के साथियों से इस दौरान अपने अधिकार के लिए शामिल होने पर जोर दिया है।

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को जनवरी 2024 से 50% महंगाई भत्ता दिए जाने की घोषणा  कर चुकी है, प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के समान महंगाई भत्ता प्राप्त करने में पीछे हो गये है, मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से नहीं बढ़ाया गया हैं 

भोपाल में मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम का मांग पत्र सौंपा जाएगा, मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वदीप पटेरिया, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नरेश शुक्ला, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष जोगेन्दृ पीपरी, नगर निगम तकनीकी कर्मचारी संघ अध्यक्ष कपिल दुबे, मध्य प्रदेश अजाक्स के जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी, राजेंद्र तेकाम, वाहन चालक यांत्रिकी संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश आईटीआई तक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रशांत सोंधिया, लघु वेतन कर्मचारी संघ के अजय दुबे, मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष यूएस करोसिया, मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष देव दोनेरिया, मध्य प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ के इंद्रप्रताप यादव, सिहोरा तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, बरेला विभागीय समिति अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, पीएल गौतम, रवि बांगड़ अर्जुन सोमवंसी ने प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्र के समान 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग की है।

12 मार्च को भोपाल में हुई बैठक में मोर्चा के संयोजक एसबी सिंह, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, एमपी द्विवेदी महामंत्री, शिव शंकर रजक, मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय रघुवंशी, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजकुमार चंदेल, संयुक्त मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने प्रदेश स्तर पर ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।

टॉप न्यूज