Friday, May 3, 2024
Homeएमपीरेलवे बोर्ड ने दी सहमति: कर्मचारियों को मिलेगा 2800 का ग्रेड पे,...

रेलवे बोर्ड ने दी सहमति: कर्मचारियों को मिलेगा 2800 का ग्रेड पे, NFIR-WCRMS की मांग पर लगी मुहर

प्वाइंट्समैन कर्मचारियों की पदौन्नति का रास्ता साफ हो गया है, लम्बे समय से उपेक्षित प्वाइंट्समैन कर्मचारियों को NFIR/WCRMS के लम्बे संघर्ष के बाद इन कर्मचारियों को सौगात मिलने जा रही है। संघ के महामंत्री अशोक शर्मा व संघ प्रवक्ता/संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार ने बताया कि NFIR के महामंत्री डॉ एम. राघवैय्या ने विगत दिनों रेलवे बोर्ड के सचिव के साथ हुई बैठक में प्वाइंट्समैन कर्मचारियों के अपग्रेडेशन का प्रतिशत के निर्धारण की सहमति मिली जो निम्नानुसार है-

ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व भारतीय रेल में प्वाइंट्समैन कैटेगरी को केवल 1800 रुपए व 1900 रुपए का ग्रेड पें ही दिया जा रहा था लेकिल अब NFIR/WCRMS की एक लम्बी लड़ाई जो कि महाप्रबंधक से लेकर रेलवे बोर्ड रेल मंत्रालय तक लड़ी गई का परिणाम कुछ ही दिनो में सामने आने वाला है तथा भारतीय रेल के हजारो प्वाइंटसमैन के साथ-साथ वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडल के हजारो प्वाइंट्समैन कैटेगरी के कर्मचारियों को ग्रेड पे 2400 व 2800 रुपए का लाभ मिलेगा।

उक्त आशय के निर्णय के आदेश अतिशीघ्र रेलवे बोर्ड से जारी किए जाएगें। संघ के अध्यक्ष सीएम उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, सहायक महामंत्री अवधेश तिवारी, दीना यादव, आरए सिंह, दीपक केसरी, एसआर बाउरी, रोशन यादव, हर्ष वर्मा, संजय चौधरी, तरूण बत्रा, मंदीप सिंह, अनिल चौबे, धर्मेन्द्र चौधरी आदि ने उक्त सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संघ हमेशा रेलकर्मियों की आवाज बुलन्द करता रहेगा।

टॉप न्यूज