Monday, May 20, 2024
Homeएमपीएमपी में विसंगति के कारण मजाक बना कर्मचारियों का वेतन, एक ही...

एमपी में विसंगति के कारण मजाक बना कर्मचारियों का वेतन, एक ही पद वाले लोकसेवकों की सेलरी में अंतर

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश में मंत्रालय और अन्य विभागों में पदस्थ लिपिक श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में बहुत असमानता है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष अटल ने बताया है कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कर्मचारियों के साथ किए जा रहे भेदभाव की निंदा की है, प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जबलपुर जिला कार्यकारिणी ने भी लिपिकों की वेतन विसंगति सुधारने, मंत्रालय के लिपिकों के समान वेतन देने, भृत्य का पद नाम बदलने, वाहन चालकों के रिक्त पदों को भरने, टैक्सी प्रथा बंद करने, पुरानी पेंशन देने, अनुकंपा नियुक्ति से शर्तों को अलग करने, सेवा से निकले गए कर्मचारियों को पुनः सेवा में लेने, कार्यभारित स्थापना कर्मचारियों को नियमित स्थापना के कर्मचारियों के समान आवास नगदीकरण का लाभ देने जैसी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर किए जाने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की है।

जबलपुर जिला संरक्षक योगेंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वदीप पटेरिया, मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अरवेंद्र राजपूत, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष जागेंद्र पीपरी, नगर निगम तकनीकी कर्मचारी संघ अध्यक्ष कपिल दुबे, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय गुजराल, मध्य प्रदेश अजाक्स के जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नरेश शुक्ला, वाहन चालक संघ यांत्रिकी के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश आईटीआई तक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रशांत सोंधिया, मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के यूएस करोसिया, मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष देव दोनेरिया, मध्य प्रदेश कृषि विभाग के संतोष तिवारी, सपाक्स के सदस्य रविंद्र शाहू, समयपाल अर्जुन सोमवंसी, स्थाई दल मजदूर संघ के अध्यक्ष नंदू झारिया, सिहोरा तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, बरेला विभागीय समिति अध्यक्ष सतीष उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, पीएल गौतम, रवि बांगड़ के साथ जिला जबलपुर के समस्त साथियों का 28 तारीख के आंदोलन में समर्थन रहेगा और मोर्चा भी शामिल रहेगा।

संबंधित समाचार