बिजली कर्मियों की हड़ताल हुई स्थगित, प्रबंधन से संविदा एवं आउटसोर्स के विभिन्न मुद्दों पर बनी सहमति

मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों के प्रमुख संगठन अभियन्ता संघ, यूनाइटेड फोरम, पावर इंजीनियर असोसिएशन के आव्हान पर जारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार हड़ताल आज एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक रघुराज राजेंद्रन के साथ हुई सार्थक चर्चा के बाद स्थगित कर दी गई है।

वार्ता में विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी है। जिसमें हड़ताली कर्मियों पर हुई कार्यवाही निरस्त होगी। पेंशन, O3 स्टार, कंपनी कैडर, संविदा एवं आउटसोर्स के विभिन्न मुद्दों पर भी सहमति बनी है।

बैठक में अभियंता संघ से विकास शुक्ला, यूनाइटेड फोरम से व्हीकेएस परिहार, लोकेंद्र श्रीवास्तव, आरएस कुशवाहा, दुर्गेश दुबे एवं पावर इंजीनियर एम्पलाई से अजय मिश्रा, कुलदीप गुर्जर आदि सम्मिलित हुए।

मुख्य बिंदु

  • Genco की पूर्ण स्वामित्व से प्लांट बनाये जाएंगे या JV में Genco के लिए पद आरक्षित किये जायेंगे। यदि TBCB लागू होती हैं तो उसमें ट्रांसमिशन कंपनी भाग लेंगी या PGCIL जैसे व्यवस्था की जावेगी।
  • DR के आदेश आगामी कार्यदिवस में हो जाएंगे एवं पेन्शन को सुरक्षित व्यवस्था हेतु Escrow accout खोला जाएगा।
  • 03* वेतन विसंगति 2 सप्ताह में दूर को जावेगी।
  • संविदा नीति 2023 विद्युत कंपनी में लागू नीति 2018 से कमतर न हो इसकी समीक्षा की जावेगी एवं मंहगाई भत्ते का भी परीक्षण किया जाएगा।
  • आउटसोर्स कार्मिको को बीमा बढ़ाने सहमति बनी, जिसे समिति को प्रेषित कर लागू किया जावेगा।
  • कनिष्ठ अभियंता और परीक्षण सहायको की वेतन विसंगति का समिति द्वारा परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है।
  • उच्च शिक्षा प्राप्त कनिष्ठ अभियंता को सहायक अभियंता पद पर नियुक्ति प्रदान हेतु कोटा निर्धारित करने पर सहमति बनी साथ ही ट्रांसमिशन कंपनी के आई टी आई को चतुर्थ के स्थान पर तृतीय श्रेणी पद पर नियुक्त का परीक्षण किया जावेगा।
  • फ्रिंज बेनेफिट्स एवं मेडिक्लेम के सम्बंध में प्रस्ताव पारित कर आदेश प्रसारित करने की कार्यवाही की जावेगी।
  • गृह नगर स्थानांतरण पर कमेटी के निर्णय अनुसार कार्यवाही की जावेगी।
  • नवीन संगठनात्मक संरचना(OS) शीघ्र लागू की जावेगी।
  • ESMA के नोटिस पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जावेगी।