Sunday, March 15, 2026
HomeखेलGenco Cricket League Season 3 : चार्जर्स और रॉयल्स ने मैच जीतकर...

Genco Cricket League Season 3 : चार्जर्स और रॉयल्स ने मैच जीतकर सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम

जबलपुर । मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के तत्वावधान में आज रामपुर परिसर स्थि‍त पाण्डुताल मैदान में जेनको क्रि‍केट लीग सीजन-3 के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों में चार्जर्स एवं रॉयल्स टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता में 2-2 अंक अर्जित किए।

इन मैचों के जीतने के बाद चार्जर्स व रॉयल्स टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ गई। पावर जनरेटिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन दीपक कश्यप ने मैदान में उपस्थि‍त होकर सभी खिलाड़ियों को मैदान पर अपनी शुभकामना देते हुए बेहतरीन खेल प्रदर्शन व खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

चार्जर्स के विशाल लक्ष्य के आगे वॉरियर्स रहे विफल-वॉरियर्स और चार्जर्स के मध्य खेले गए मैच में वॉरियर्स द्वारा टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय चार्जर्स की बल्लेबाजी के आगे भारी पड़ गया।

चार्जर्स ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 126 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रशांत कावड़कर ने 37 रन बनाए, जबकि विनीत त्रिपाठी ने मात्र 11 गेंदों में 35 रन (4 छक्के, 2 चौके) की विस्फोटक पारी खेली।

जवाब में वॉरियर्स ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की परंतु 12 ओवर में 101 रन ही बना सके और यह मैच 25 रनों से पराजित हो गए। कुशल जैन ने 21 रन का योगदान दिया। प्रशांत कावड़कर को उनके खेल के कारण ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

रॉयल्स की ग्लेडीएटर्स के पर रॉयल विजय- आज खेले गए दूसरे मैच में ग्लेडीएटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, परंतु उनकी टीम रॉयल्स के धारदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने 12 ओवर में मात्र 62 रन पर सिमट गई।

रॉयल्स के मोहसिन खान ने 2 ओवर में मात्र 7 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और ग्लेडीएटर्स को वापसी का मौका नहीं दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान सुहैल मोहम्मद के नेतृत्व में रॉयल्स ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। विक्रम सिंह बनाफर ने 10 गेंद में 16 रन, आनंद गुप्ता ने 16 गेंद पर 20 रन और कप्तान सुहैल मोहम्मद ने 8 गेंद पर 17 रन के योगदान से रॉयल्स ने 23 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इन मैच के साथ चार्जर्स एवं रॉयल्स ने 2-2 अंक अर्जित किए, जबकि वॉरियर्स एवं ग्लेडीएटर्स की टीम अपने सभी मैच हारकर लीग से बाहर हो गई।

आज आउटसोर्स कार्मिकों की दो टीमों चैंपियंस व रेंजर्स के मध्य एक शो मैच खेला गया। इस मैच को रेंजर्स ने चैंप‍ियंस को 23 रन से हरा कर जीत लिया। रेंजर्स ने 10 ओवर में 101 रन रन बनाए। चैंपियंस टीम 88 रन ही बना पायी।

आज मैच के अंपायर सुबोध धांडे, अनिल शर्मा, संदीप बर्मन व मनोज कुमरे और स्कोरर सुशील पांडे, प्रणव देशमुख, प्रतीक कुंटे व दीपक साहू रहे। जेनको क्रि‍केट लीग सीजन-3 के अंतर्गत 12 फरवरी को दोपहर 1.00 बजे लिजेंड्स व चार्जर्स के मध्य और 3.30 बजे रॉयल्स व हिटर्स के मध्य मैच खेले जाएंगे।

Related Articles

Latest News