भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधरों ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी बेहतरीन लय को जारी रखते हुए पहले वॉर्मअप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया।
मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बोर्ड पर टांगे थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 210 रन ही बना पाई। इसी के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अब अपने घर में खिताब का बचाव करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
भारतीय टीम के 240 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने भी तगड़ी बल्लेबाजी की। एडेन मार्करम ने 19 गेंद पर 38 रन की पारी खेली।
वहीं रयान रिकेल्टन ने 21 गेंद पर 44 रन की तेज तर्रार पारी खेली। हालांकि उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट कर दिया। इसके अलावा जेसन स्मिथ ने 45 और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 21 गेंद पर 45 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट लिए।
ईशान किशन ने खेली भयंकर पारी
ईशान किशन ने मैच की दूसरी ही गेंद से अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने संजू सैमसन की जगह मिले मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए मात्र 20 गेंदों में 53 रनों की भयंकर पारी खेली।
ईशान ने अपनी पारी में 7 छक्के जड़े, जिसमें एनरिक नॉर्टजे के एक ही ओवर में लगाए गए चार लगातार बाउंड्री (6, 6, 4, 6) शामिल थे। उन्होंने अभिषेक शर्मा (24 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 34 गेंदों में 80 रनों की साझेदारी कर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।











