Sunday, June 21, 2026
HomeखेलTeam India : इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम घोषित,...

Team India : इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम घोषित, विराट-बुमराह की वापसी

Team India : इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी बल्लेबाज Virat Kohli और तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah की टीम में वापसी कराई है। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बावजूद युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal को टीम में जगह नहीं मिली।
टीम की कमान Shubman Gill को सौंपी गई है, जबकि Shreyas Iyer उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी Ishan Kishan और KL Rahul संभालेंगे। टीम चयन में अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए प्रबंधन ने इंग्लैंड दौरे के लिए संतुलित और मजबूत संयोजन तैयार किया है।
Team India : शतक लगाने के बाद भी यशस्वी बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली वनडे टीम के मुकाबले तुलना करें तो इंग्लैंड जाने वाली टीम में बल्लेबाजों में से यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला. यशस्वी जायसवाल ने चेन्नई में खेले तीसरे और आखिरी वनडे में 110 रन की शानदार पारी खेली थी. यशस्वी जायसवाल की जगह ही टीम के टॉप ऑर्डर में विराट कोहली की वापसी हुई है.

Team India : विराट टीम में लौटे मगर अभी फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी

विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम से बाहर हो गए थे. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में हुई थी. हालांकि, टीम में चुने गए विराट कोहली का इंग्लैंड में खेलना पूरी तरह से उनके फिटनेस टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करेगा.

विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट 22 जून को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा. सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में और आखिरी मैच 19 जुलाई को खेला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा

भारत की वनडे टीम-  शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.

Related Articles

Latest News