Acer : लैपटॉप और पीसी बनाने वाली कंपनी Acer ने स्मार्टफोन बाजार में अपना नया Acer Sospiro A15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है, जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, HD+ IPS डिस्प्ले, Unisoc प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। लंबे बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
अगर आप बजट में शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Acer का यह नया डिवाइस एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Acer Sospiro A15 कीमत की बात करें तो –
Acer ने अपने नए Acer Sospiro A15 स्मार्टफोन को फिलहाल अमेरिकी बाजार में पेश किया है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी साझा की जाएगी। स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन ऑरेंज और ब्लू जैसे आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है, जो इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देते हैं।
Acer Sospiro A15 विशेषतांए –
Acer Sospiro A15 में 6.67 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। फोन में एक खास फीचर इसका रियर डिस्प्ले है। यानी पीछे की तरफ भी कंपनी ने TFT डिस्प्ले दिया है जो कि 1.88 इंच का है। यह नोटिफिकेशन देखने, म्यूजिक प्ले कंट्रोल करने, और सेल्फी के लिए व्यूफाइंडर की तरह काम आता है। यानी अब आप मेन कैमरा से भी इसमें देखकर सेल्फी ले सकते हैं।
प्रोसेसिंग के लिए फोन में Unisoc T615 चिपसेट दिया गया है –
। हां, लेकिन इसमें 5G कनेक्टिविटी का न होना यूजर्स को निराश कर सकता है। फोन में 6GB की रैम मिलती है और 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। यह 14GB तक वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। वहीं, स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
Acer Sospiro A15 में 64MP का AI कैमरा दिया गया है –
मेन लेंस 64MP का है जिसके साथ सेकंडरी सेंसर भी है। इसमें AI फीचर्स का सपोर्ट है। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। फोन में फ्रंट की ओर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल हो सकता है।
फोन में 5000mAh की विशाल बैटरी लगी है –
इसके साथ में कंपनी ने 18W फास्ट चार्जिंग फीचर भी जोड़ा है। फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.0, NFC, GPS, VoLTE, ViLTE, FM रेडियो, USB Type-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक की कनेक्टिविटी दी गई है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है।











