Saturday, June 6, 2026
HomeTechnologyAcer का नया धांसू लैपटॉप Launch, बिजनेस यूजर्स की मौज जाने यहाँ...

Acer का नया धांसू लैपटॉप Launch, बिजनेस यूजर्स की मौज जाने यहाँ…

Acer: टेक्नोलॉजी की दुनिया में Acer ने अपने लैपटॉप पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए चार नए बिजनेस लैपटॉप लॉन्च किए हैं। कंपनी ने TravelMate सीरीज के तहत TravelMate P6 14 AI, TravelMate P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और TravelMate X2 14 को पेश किया है।

इन नए लैपटॉप्स को खासतौर पर एंटरप्राइज यूजर्स, ऑफिस प्रोफेशनल्स और छोटे-बड़े बिजनेस के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें AI फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी, तेज परफॉर्मेंस और नई कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

Acer TravelMate P6 14 AI में मिलेगी AI की ताकत

नई सीरीज का सबसे खास मॉडल Acer TravelMate P6 14 AI है। यह एक Copilot+ PC लैपटॉप है, जिसे AI आधारित कामों के लिए तैयार किया गया है।

इसमें 14 इंच की शानदार डिस्प्ले दी गई है, जो 2880×1800 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इसमें 500 निट्स ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर सपोर्ट और HDR True Black सर्टिफिकेशन मिलता है।

लैपटॉप में Intel Core Ultra सीरीज के कई प्रोसेसर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें Intel Core Ultra X7, Ultra 7 और Ultra 5 चिपसेट शामिल हैं। यह Windows 11 पर चलता है और इसमें 64GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक SSD स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

प्रीमियम कैमरा और कनेक्टिविटी फीचर्स

वीडियो मीटिंग और ऑनलाइन काम के लिए TravelMate P6 14 AI में 5MP IR कैमरा दिया गया है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और Thunderbolt 4 जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट, USB Type-A पोर्ट, HDMI 2.1 और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 71Wh बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका वजन भी काफी कम है, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।

TravelMate P2 Spin 14: टचस्क्रीन वाला दमदार लैपटॉप

Acer TravelMate P2 Spin 14 उन यूजर्स के लिए है जिन्हें कन्वर्टिबल डिजाइन पसंद है। इसमें 14 इंच की WUXGA IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।

स्क्रीन को Corning Gorilla Glass की सुरक्षा मिलती है। इसमें Intel Core 7, Core 5 और Core 3 प्रोसेसर ऑप्शन दिए गए हैं। यह Windows 11 पर चलता है और इसमें 16GB तक DDR5 RAM और 1TB SSD स्टोरेज मिलता है। कैमरा के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा और IR कैमरा दिया गया है।

इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C, HDMI 2.1 और RJ45 Ethernet जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी 53Wh बैटरी 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने का दावा करती है।

TravelMate X2 15 और X2 14 भी हुए लॉन्च

Acer ने TravelMate X2 सीरीज में दो नए मॉडल भी पेश किए हैं। TravelMate X2 15 में 15.6 इंच की Full HD IPS डिस्प्ले दी गई है, जबकि TravelMate X2 14 में 14 इंच की WUXGA IPS स्क्रीन मिलती है।

दोनों लैपटॉप Intel Core 7, Core 5 और Core 3 प्रोसेसर के साथ आते हैं। इनमें 16GB तक DDR5 RAM और 1TB तक SSD स्टोरेज दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो दोनों मॉडल में Full HD वेबकैम मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, USB पोर्ट, HDMI 2.1 और Ethernet सपोर्ट मौजूद है।

बैटरी और सिक्योरिटी में भी फोकस

TravelMate X2 15 में 65Wh बैटरी दी गई है, जबकि X2 14 में 53Wh बैटरी मिलती है। दोनों लैपटॉप बिजनेस यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। Acer ने इन डिवाइस में सिक्योरिटी फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया है, जिससे कंपनियां अपने डेटा को सुरक्षित रख सकें।

कीमत और उपलब्धता

Acer TravelMate P6 14 AI अगस्त 2026 से नॉर्थ अमेरिका और EMEA मार्केट में उपलब्ध होगा। वहीं TravelMate P2 Spin 14 सितंबर 2026 में EMEA मार्केट में आएगा।

TravelMate X2 15 और X2 14 भी अगस्त 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने फिलहाल इन मॉडल्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

कुल मिलाकर Acer की नई TravelMate सीरीज उन लोगों के लिए है जो तेज परफॉर्मेंस, AI फीचर्स, मजबूत सिक्योरिटी और प्रोफेशनल काम के लिए भरोसेमंद लैपटॉप चाहते हैं।

Related Articles

Latest News