699 से 7,999 रुपए तक Ai+ के छह नए AIoT प्रोडक्ट लॉन्च, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच की पूरी सीरीज बाजार में
तीन ईयरबड्स और तीन स्मार्टवॉच पेश, हर बजट के लिए नए विकल्प तैयार
Ai+ ने भारत में AIoT के छह नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इनमें तीन ईयरबड्स और तीन स्मार्टवॉच शामिल हैं। इनकी कीमत 699 रुपए से लेकर 7,999 रुपए तक रखी गई है, यानी लगभग हर बजट के लिए विकल्प मौजूद है।
नोवा पॉड्स गो (699) में 24 घंटे तक का कुल बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें डुअल माइक्रोफोन और IPX4 वाटर रेसिस्टेंस भी दिया गया है। इस कीमत में यह वायर वाले ईयरफोन से काफी बेहतर विकल्प माना जा सकता है।
अगर नोवा पॉड्स प्रो (1,999) की बात करें तो इसमें हाइब्रिड ANC, छह माइक्रोफोन और ब्लूटूथ 6.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। आमतौर पर ऐसे फीचर्स उन प्रोडक्ट्स में मिलते हैं जिनकी कीमत इससे करीब तीन गुना ज्यादा होती है।
नोवा पॉड्स क्लिप्स (3,999) को फैशन और टेक्नोलॉजी को साथ लेकर डिजाइन किया गया है। यह ईयररिंग की तरह कान के बाहर क्लिप होकर बैठता है और स्टाइलिश भी लगता है।
इसका ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन कान के अंदर दबाव नहीं डालता, इसलिए लंबे समय तक पहनना आसान रहता है।
स्मार्टवॉच सेगमेंट में नोवा वॉच एक्टिव (2,499) में 1.73 इंच का अमोलेड ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, महिलाओं की हेल्थ से जुड़े फीचर्स और IP68 रेटिंग भी मिलती है। इस कीमत में इसे काफी अच्छा वैल्यू पैकेज माना जा रहा है।
नोवा वॉच किड्स 4G (2,999) खास तौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए डिजाइन की गई है। इसमें रियल-टाइम GPS ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, SOS कॉलिंग और टू-वे वीडियो कॉल जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से उपयोगी डिवाइस बनाते हैं।
वहीं नोवा वॉच वियरबड्स (7,999) इस सीरीज का सबसे अलग और खास प्रोडक्ट है। यह भारत में अपनी तरह की पहली स्मार्टवॉच है जिसमें डायल के अंदर ही ईयरबड्स दिए गए हैं।
इसमें 2GB लोकल म्यूजिक स्टोरेज, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और चैट GPT इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।








