Casio ने अपनी नई AE-1600HX सीरीज वॉच को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस लाइनअप में Casio AE-1600HX-1BV और Casio AE-1600HX-3AV जैसे मॉडल शामिल हैं। ये दोनों वॉच रग्ड डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आती हैं, जिन्हें खासतौर पर स्पोर्ट्स और आउटडोर यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Price and availability
फिलहाल कंपनी ने इन वॉच की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यूरोप में रिटेल लिस्टिंग के अनुसार AE-1600HX-3AVEF की कीमत करीब 39.90 यूरो (लगभग 4,280 रुपये) हो सकती है। इससे साफ है कि ये वॉच बजट सेगमेंट में आने वाली हैं और जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
Display and Design
इन वॉच में बड़ी डिजिटल LCD डिस्प्ले दी गई है, जो साफ और आसान रीडिंग एक्सपीरियंस देती है। AE-1600HX-1BV में डार्क बैकग्राउंड के साथ लाइट ब्लू हाइलाइट्स वाली नेगेटिव LCD मिलती है, जबकि AE-1600HX-3AV में ऑलिव ग्रीन टोन के साथ स्टैंडर्ड डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है।
दोनों मॉडल्स में LED बैकलाइट और आफ्टरग्लो फीचर मौजूद है, जिससे अंधेरे में भी समय आसानी से देखा जा सकता है।
Features and performance
Casio AE-1600HX सीरीज में ड्यूल टाइम ट्रैकिंग, 1/100 सेकंड स्टॉपवॉच और 24 घंटे तक चलने वाला काउंटडाउन टाइमर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऑटो-रिपीट सपोर्ट भी मिलता है, जो इसे और उपयोगी बनाता है। इसके अलावा इसमें 5 मल्टी-फंक्शन अलार्म, स्नूज ऑप्शन और टाइम सिग्नल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
battery and strength
इन वॉच में CR2032 बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल पर लगभग 10 साल तक चल सकती है। साथ ही ये वॉच 100 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट हैं, जिससे पानी में भी बिना चिंता के इस्तेमाल किया जा सकता है।
बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो इनमें रेजिन केस, बेजल और स्ट्रैप के साथ रेजिन ग्लास दिया गया है, जो इन्हें मजबूत और टिकाऊ बनाता है।
Size and other features
इन वॉच का डिजाइन काफी मजबूत और स्पोर्टी है। इसकी लंबाई 54.1 मिमी, चौड़ाई 49.7 मिमी और मोटाई 15.9 मिमी है, जबकि वजन सिर्फ 55 ग्राम है, जिससे यह हल्की और आरामदायक रहती है।
Strong option in budget
Casio AE-1600HX सीरीज उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम कीमत में मजबूत, फीचर-रिच और लंबे समय तक चलने वाली वॉच चाहते हैं। यह सीरीज स्टाइल, परफॉर्मेंस और टिकाऊपन का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है।











