Fitness tracking : Rogbid ने अपना नया Loop Air फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिया है, जो पारंपरिक स्मार्ट बैंड से अलग बिना स्क्रीन (Screenless) डिज़ाइन के साथ आता है। यह डिवाइस एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस है, जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग और ECG सेंसर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
इसके अलावा, Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी और कई स्मार्ट फिटनेस फीचर्स भी दिए गए हैं। बैटरी की बात करें तो यह फिटनेस बैंड एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि स्टैंडबाय मोड में 30 दिन तक चलने का दावा किया गया् है। आइए जानते हैं Rogbid Loop Air की कीमत, स्पेसिफिकेशन और सभी खास फीचर्स।
Fitness tracking : बजट में होगी इसकी कीमत
कीमत की बात करें तो 59.99 (लगभग 5,700 रुपये) है। यह कंपनी के official site पर खरीद के लिए उपलब्ध है। फिटनेस बैंड में सिलिकॉन या वोवन स्ट्रैप का चुनाव किया जा सकता है। इसे ब्लैक, ग्रे और पिंक रंगों में खरीदा जा सकता है।
Rogbid Loop Air में गजब की खासियत
Rogbid Loop Air एक हेल्थ ट्रैकर है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग के साथ ही स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग भी मिलती है। इसमें ECG सेंसर भी लगा है। फिटनेस बैंड में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी है। यह एल्युमीनियम एलॉय का बना हुआ है।
इसका वजन 23 ग्राम है और यह 8.8mm मोटाई के साथ आता है। इसमें एक छोटा इंटिकेटर और हैप्टिग वाइब्रेशन मोटर लगी है। कॉल, मैसेज और अलार्म के समय यह नोटिफिकेशन में वाइब्रेट करता है। हालांकि कंपनी ने साथ ही इंगित किया है कि यह कोई सर्टिफाइड मेडिकल टूल नहीं है। इसका डेटा केवल संदर्भ के लिए इस्तेमाल हो सकता है।
Rogbid Loop Air : स्पोर्ट्स मोड में भी मौजूद –
एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए इसमें स्टेप्स, दूरी, और कैलोरी काउंटिंग भी दी गई है। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी मिल जाते हैं। यह GPS की कनेक्टिविटी से लैस है। कंपनी ने इसे 5ATM वाटर रसिस्टेंट फीचर से लैस किया है। यानी इसे तैराकी, शॉवर, और हाथ धोते समय भी पहना जा सकता है। Rogbid कम्पेनियन ऐप में इसका डेटा देखा जा सकता है। इसमें भीतर JL7073A8 कंट्रोल चिप लगी है। स्मार्टफोन से यह ब्लूटूथ 5.3 की मदद से कनेक्ट हो जाता है। स्मार्टबैंड स्टैंडर्ड इस्तेमाल में 7 दिन चल सकता है, जबकि स्टैंडबाय टाइम 30 दिन का है।








