Vivo भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Vivo T5 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने ला दी है। यह स्मार्टफोन भारत में 2 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जहां फोन के डिजाइन और फीचर्स की झलक देखने को मिल रही है। Vivo T5 5G को कंपनी प्रीमियम डिजाइन और दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन के तौर पर पेश करने वाली है।
144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K डिस्प्ले
Vivo T5 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले के बीच में फ्रंट कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। कंपनी का दावा है कि 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के सेगमेंट में यह सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन में शामिल होगा। फोन की मोटाई सिर्फ 7.9mm बताई गई है, जिससे इसका डिजाइन काफी स्लिम नजर आएगा।
Dimensity 7500 Turbo से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए Vivo T5 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। यह प्रोसेसर फोन को तेज परफॉर्मेंस देने के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान भी बेहतर अनुभव देने में मदद कर सकता है। Vivo T5 सीरीज में इससे पहले T5 Lite 5G, T5x 5G और T5 Pro 5G जैसे मॉडल भी पेश किए जा चुके हैं। ऐसे में नए T5 5G से कंपनी इस सीरीज को और मजबूत करने की तैयारी में है।
7,050mAh की बड़ी बैटरी बनेगी खासियत
Vivo T5 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी भी हो सकती है। फोन में 7,050mAh की बैटरी दी जाएगी। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का फायदा मिल सकता है। खासकर गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह बैटरी आकर्षक साबित हो सकती है। हालांकि, फोन की चार्जिंग स्पीड को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
Skyline डिजाइन में आएगा फोन
डिजाइन की बात करें तो Vivo T5 5G में कंपनी का Skyline डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के रियर पैनल के ऊपरी हिस्से में हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया गया है। इस कैमरा बार में दो कैमरों के साथ LED लाइट रिंग नजर आती है। फोन का 3D कर्व्ड डिजाइन और स्लिम बॉडी इसे प्रीमियम लुक देने वाली है। हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo S2 में भी इसी तरह का Skyline डिजाइन देखने को मिला था।
T5 Lite 5G भी है सीरीज का हिस्सा
Vivo T5 5G से पहले कंपनी Vivo T5 Lite 5G को लॉन्च कर चुकी है। इस फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6.0 पर चलता है और इसमें AI Creation तथा AI Caption जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
50MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी
Vivo T5 Lite 5G में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ 0.8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बैटरी है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।











