Google Pixel 10a ने भारत में पिछले महीने मारी थी एंट्री और अब यह फोन भारी छूट के साथ मिल रहा है। 48 मेगापिक्सल कैमरा और 5100mAh की बैटरी वाले इस स्मार्टफोन पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर से बचत हो रही है। यह फोन Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर के साथ Google Tensor G4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जानिए Google Pixel 10a पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में पूरी जानकारी ।
Google Pixel 10a Price & Offers
Google Pixel 10a का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो hdfc बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 46,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज में अधिकतम 47 हजार रुपये तक बचत हो सकती है, जिसके साथ 3,000 रुपये तक अतिरिक्त बोनस शामिल है।
Google Pixel 10a Specifications & features
Google Pixel 10a में 6.3 इंच की Actua pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है और कंपनी 7 साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर से लैस है।
Google Pixel 10a Talking about the camera setup
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 10a के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 48-megapixel primary camera और 13 megapixel ultrawide camera दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Google Pixel 10a battery is provided which supports 30W wired and 10W wireless charging
Pixel 10a में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 6, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।








