Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyहाई-परफॉर्मेंस पावरफुल स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro हुआ लॉन्च

हाई-परफॉर्मेंस पावरफुल स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro हुआ लॉन्च

इनफीनिक्स ने अपना नया हाई-परफॉर्मेंस पावरफुल स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro को कुछ देशों में लॉन्च कर दिया है। Infinix GT 30 Pro को जल्दी ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

Infinix GT 30 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाला 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले TÜV Rheinland से लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री व्यूइंग के लिए सर्टिफाइड है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है और धूल तथा पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है।

Infinix GT 30 Pro में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट के साथ XBoost Gaming Engine, VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम और AI बेस्ड थर्मल डिटेक्शन दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान तापमान नियंत्रित करता है। Android 15 आधारित XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें Infinix का AI सूट Folax और DeepSeek R1 इंटीग्रेट किया गया है।

Infinix GT 30 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है।

Infinix GT 30 Pro में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 10W वायर्ड और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसके विभिन्न वैरिएंट की कीमत 25,000 रुपये से लेकर 29,000 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन ब्लेड व्हाइट, शैडो ऐश और डार्क फ्लेअर कलर में लॉन्च किया है।

Related Articles

Latest News