Wednesday, May 6, 2026
HomeTechnologyHonor Play 11C 5G : 10% बैटरी में भी 65 घंटे स्टैंडबाय,...

Honor Play 11C 5G : 10% बैटरी में भी 65 घंटे स्टैंडबाय, सब हैरान!

Honor Play 11C 5G : ऑनर ने अपनी नई ‘प्ले11 सीरीज’ के तहत दो स्मार्टफोन्स—Honor Play 11 Plus और Honor Play 11C 5G—को चीन में लॉन्च कर स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचा दी है। इस सीरीज में कंपनी ने अलग-अलग यूज़र जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैलेंस्ड अप्रोच अपनाई है, जहां Play 11 Plus को पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं।

 

Honor Play 11C 5G
Honor Play 11C 5G
वहीं दूसरी ओर, Honor Play 11C 5G को एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करते हुए पेश किया गया है, जो किफायती कीमत में जरूरी फीचर्स और 5G कनेक्टिविटी का कॉम्बिनेशन देता है। यह स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए बेहतर विकल्प बनकर सामने आता है जो बजट में रहते हुए आधुनिक टेक्नोलॉजी का अनुभव लेना चाहते हैं। कुल मिलाकर, ऑनर की यह नई सीरीज प्रीमियम बैटरी पावर से लेकर अफोर्डेबल स्मार्ट फीचर्स तक का संतुलित पैकेज पेश करती है, जिसमें आगे Honor Play 11C 5G के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी सभी अहम जानकारी विस्तार से दी जा रही है।

Honor Play 11C 5G phone launched with a 6.75-inch HD+ screen with 1600 × 720 pixel resolution

ऑनर प्ले 11सी 5जी फोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है। यह मोबाइल Eye protection और eBook Mode जैसे फीचर्स से लैस हैं जो लंबे समय तक फोन चलाने में या ​स्क्रीन पर कुछ पढ़ने के दौरान आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

Honor Play 11C 5G
Honor Play 11C 5G

 

Honor Play 11C 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित MagicOS 9.0 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM G57 MC2 जीपीयू मौजूद है।

Honor Play 11C 5G : For photography, this new Honor 5G phone supports a single rear camera.

फोटोग्राफी के लिए यह नया ऑनर 5जी फोन सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। इस मोबाइल का कैमरा 10x digital zoom करके फोटो खींच सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसे 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

Honor Play 11C 5G : For power backup, the Honor Play 11C 5G smartphone has been launched in China with a 5300mAh battery.

पावर बैकअप के लिए Honor Play 11C 5G स्मार्टफोन को चाइना में 5300mAh battery पर लॉन्च किया गया है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इस मोबाइल में 13 घंटे तक शॉर्ट वीडियोज़ ऑनलाइन देखी जा सकती हैं। ऑनर ने अपने फोन को 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। ब्रांड का दावा है कि फोन में मौजूद Super power saving mode ऑन करने के बाद सिर्फ 10% Battery में भी यह मोबाइल 3.4 घंटे का कॉलिंग टाइम या 65 घंटे का स्टैंड बॉय टाइम दे सकता है।

Honor Play 11C 5G : Drop resistance body

ऑनर प्ले 11सी 5जी फोन ड्रॉप रजिस्टेंस बॉडी पर बना है जो जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी सुरक्षित रह सकता है। इस मोबाइल में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 सहित OTG का सपोर्ट भी दिया गया है। यूजर्स को फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा। कंपनी इस सस्ते 5जी फोन को चाइना में Lake blue, Inkstone black और Azure sky blue कलर में लेकर आई है।

Honor Play 11C 5G
Honor Play 11C 5G
Honor Play 11C 5G :चीन में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 1299 yuan है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 18,000 रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है और इसका रेट 1499 yuan यानी 20,800 रुपये के करीब है।
Related Articles

Latest News