Huawei Nova 15 Max में 6.84-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इस पर FHD+ 2756 × 1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट है। यह स्क्रीन 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने वाला है। फोन का डिजाइन भी स्लिम रखा गया है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.98mm है, जबकि वजन करीब 232 ग्राम है। कलर्स के मामले में डिवाइस Blush Gold, Lake Cyan और Golden Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
performance
परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर की बात करें तो Huawei Nova 15 Max EMUI 14.2 पर काम करता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी है। फोन में 256GB स्टोरेज मिलता है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 5.2, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

photography
फोटोग्राफी के लिए Huawei Nova 15 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP Ultra सेंसिंग प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP Ultra Lighting सेंसर मिलता है। फोन AIS इमेज स्टेबलाइजेशन और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट से लैस है।
Battery
बैटरी Huawei Nova 15 Max फोन की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 8500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 40W HUAWEI SuperCharge Turbo सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लंबे समय तक बैकअप दे सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है और जाइरोस्कोप, कंपास और कई जरूरी सेंसर दिए गए हैं।
फिलहाल कंपनी ने Huawei Nova 15 Max की कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन पुष्टि हो चुकी है कि यह डिवाइस इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी और जानकारी आप पर देख सकते हैं।

Huawei Nova 15 Max : backup
Huawei Nova 15 Max उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है, जिन्हें लंबा बैटरी बैकअप और बढ़िया स्क्रीन चाहिए होती है। कंटेंट देखने वाले, गेमिंग करने वाले और ज्यादा ट्रैवल करने वाले यूजर्स के लिए यह फोन अच्छा साबित हो सकता है।
यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो प्राइस आने का वेट कर सकते हैं। हम इस पोस्ट को प्राइस आते ही अपडेट कर देंगे।












